ग्रेटर नोएडा में Fraud work from home jobs के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड विकास डाबर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कई कंपनियों के फर्जी जॉइनिंग लेटर, नकदी, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए नौकरी तलाश रहे लोगों को निशाना बनाता था। आरोपित फेसबुक पेज और जॉब पोर्टल के माध्यम से युवाओं से संपर्क करते और उन्हें प्राइवेट कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाते थे।
आरोपियों की पहचान
डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मास्टरमाइंड विकास डाबर निवासी उकलाना मंडी, जिला हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी, गौर सिटी में रह रहा था। अन्य दो आरोपियों में अरुण कुमार निवासी नगला जयसिंह, थाना दिबियापुर (औरैया) और वैभव कुमार निवासी कीरतपुर, थाना छतारी (बुलंदशहर) शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, विकास पहले एक विदेशी कंपनी यूएस हेल्थ केयर में क्लेम सेटलमेंट का काम करता था, जबकि वैभव और अरुण भी पहले मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर चुके हैं। इसी अनुभव का फायदा उठाकर उन्होंने Fraud work from home jobs का जाल बिछाने की साजिश रची।
यह भी पढ़ें: ट्रंप का टैरिफ बम फिर फटने की तैयारी! इस बार नए तरीके से होगा वार, भारत पर क्या पड़ेगा असर?
ऐसे करते थे ठगी
आरोपियों ने “My Work Day Job” जैसी वेबसाइटों पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर नौकरी ढूंढ रहे लोगों का डेटा हासिल किया। इसके बाद वे युवाओं से संपर्क कर उन्हें नामी कंपनियों में 30 हजार से 60 हजार रुपये तक की सैलरी वाली नौकरी दिलाने का लालच देते थे।
भरोसा दिलाने के लिए आरोपित नामी कंपनियों के नाम से मिलती-जुलती ईमेल आईडी बनाकर फर्जी जॉब ऑफर और जॉइनिंग लेटर भेजते थे। इस तरह Fraud work from home jobs के जरिए लोगों को विश्वास में लेकर उनसे टोकन मनी के तौर पर 40 से 60 हजार रुपये तक अपने खातों में ट्रांसफर करा लेते थे।
शिकायत के बाद खुला मामला
मथुरा निवासी नरेश ने जब नौकरी के नाम पर पैसे देने के बाद फर्जी जॉइनिंग लेटर मिलने पर ठगी का एहसास किया, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पूरे गिरोह का खुलासा हुआ।
अब तक की जांच में हरियाणा, मेरठ और मथुरा समेत कई जगहों के कम से कम 22 युवकों के इस Fraud work from home jobs गिरोह का शिकार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
PM Vishwakarma Yojana क्या है? कारीगरों को मिलेगा 3 लाख तक का लोन
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
