Redmi Note 15 5G

Redmi Upcoming Phone: 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Redmi Note 15 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

टेक न्यूज़ खास खबरें

शाओमी के सब-ब्रांड Redmi ने अपनी लोकप्रिय नोट सीरीज का नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह नोट सीरीज का अब तक का सबसे स्लिम और लाइटवेट स्मार्टफोन है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 108 मेगापिक्सल कैमरा और 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा जैसे कई दमदार फीचर्स मिलते हैं।

Redmi Note 15 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता

इस नए स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। यह कीमत बैंक डिस्काउंट के साथ लागू होगी। कंपनी के अनुसार फोन की बिक्री 9 जनवरी से शुरू होगी।

Redmi Note 15 5G: डिजाइन और डिस्प्ले

नोट सीरीज का यह नया फोन बेहद स्लिम डिजाइन के साथ आता है। इसकी मोटाई केवल 7.35mm है और वजन करीब 178 ग्राम है। इसमें 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। डिस्प्ले TÜV ट्रिपल सर्टिफाइड है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है। कंपनी का कहना है कि इसे गीली उंगलियों से भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: iQOO New Launching Phone: 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ iQOO Z11x 5G

Redmi Note 15 5G: प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट से लैस है। डिवाइस Android 15 आधारित HyperOS 2 पर चलता है।

कंपनी ने इस फोन के लिए 4 OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसके अलावा इसमें Dolby Atmos साउंड, AI कॉल नॉइस रिडक्शन, IR रिमोट कंट्रोल और Google Gemini AI फीचर्स भी दिए गए हैं।

Redmi Note 15 5G: बैटरी और कैमरा

फोन में 5520mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 5 साल इस्तेमाल के बाद भी बैटरी की हेल्थ करीब 80% बनी रहती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 108MP का Samsung ISOCELL HM9 सेंसर दिया गया है, जो OIS और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कंपनी का कहना है कि यह कैमरा सेंसर खास तौर पर शाओमी-रेडमी डिवाइस के लिए तैयार किया गया है, जिससे बेहतर फोटो क्वालिटी मिलती है।

ALSO READ: Ayushman Bharat Yojana से 5 लाख तक का मुफ्त इलाज कैसे पाएं

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *